India's No.#1 Hindi News Channel

फ्रांस के दौरे पर मार्सिले पहुंचे पीएम मोदी, जानिए वीर सावरकर कनेक्शन और इस जगह के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं जहां वे बंदरगाह शहर मार्सिले पहुंचे. इस शहर का भारत से एक पुराना नाता है और सावरकर से खास कनेक्शन भी है.

फ्रांस के दौरे पर मार्सिले पहुंचे पीएम मोदी, जानिए वीर सावरकर कनेक्शन और इस जगह के बारे में

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं जहां उन्होंने फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर और बंदरगाह मार्सिले का भी दौरा किया. मार्सिले (Maseille) एक ऐसा शहर जिससे भारत का एक पुराना नाता रहा है. वहीं, नेपोलियन बोनापार्ट और फुटबॉलर जिनेदिन जिदान जैसी हस्तियों का घर मार्सिले में है. यहां दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं और इस शहर की खूबसूरती का आनंद लेते हैं. प्रधानमंत्री मौदी ने मार्सेल पहुंचकर इस बात का जिक्र किया कि यह शहर भारत की आजादी में एक विशेष महत्व रखता है. जानिए क्या है भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा मार्सिले का किस्सा और वीर सावरकर (Veer Savarkar) का इस शहर से क्या कनेक्शन है.

मार्सिले का वीर सावरकर कनेक्शन | Marseille Veer Savarkar Connection 

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सिले पहुंचकर एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मार्सिले में उतरा. भारत की स्वतंत्रता की खोज में यह शहर विशेष महत्व रखता है. यहीं पर महान वीर सावरकर ने साहसी पलायन का प्रयास किया था. मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में ना सौंपा जाए. वीर सावरकर की वीरता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी!”

जब ब्रिटिश हुकुमत ने सावरकर को गिरफ्तार किया था तो उन्हें पेशी के लिए भारत लेकर जाया जा रहा था और सावरकर ने ब्रिटिश जहाज से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया था. जब वे समुद्र किनारे पहुंचे तो फ्रांसीसी अफसरों ने उन्हें पकड़ लिया. फ्रांस का कहना था कि सावरकर की वापसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगी. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा.

मशहूर पर्यटन स्थल है मार्सिले 

मार्सिले एक मशहूर पर्यटन स्थल है. यह शहर अपने अनूठे इतिहास और खूबसूरत इमारतों के साथ-साथ बीचेस के लिए भी मशहूर है. यहां नैशनल पार्क, वाइब्रैंट स्ट्रीट, कैफे, फोटोग्राफी, सुबह की सैर, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पार्क और गार्डन, म्यूजिमय, चर्च और एतिहासिक इमारतों की सैर का लुत्फ भी उठाया जा सकता है. कहते हैं यहां की सुंदरता दिल में उतर जाती है. कारीगरी और फूलों से सजी गलियों-बालकनियों वाले इस शहर में घूमना एक अलग ही अनुभव का एहसास देता है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.