एनसीएल खड़िया कोल खदान में दुर्घटना- मचा हड़कंप ,एक की मौत

शक्तिनगर :- स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना के कोयला खदान में होल्पैक डम्फर ने एक कर्मी को रौंदा। कोल खदान के पार्किंग एरिया में डम्फर से दब कर एक कर्मचारी के मरने की सूचना पर पूरे परियोजना में हड़कम्प मंच गया। सूत्रों के अनुसार परियोजना कर्मी अनिल कुमार श्रीवास्तव पुत्र श्याम लाल बिहारी श्रीवास्तव उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी
एनसीएल खड़िया परियोजना ने वे पार्किंग एरिया में लघुशंका के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक डंपर के बैक करने से वे उसकी चपेट में आ गए।
हादसे की खबर सुनते ही साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही परियोजना अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शक्तिनगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments are closed.