वडोदरा में गिरा पुल, 12 की मौत, कांग्रेस बोली- हमने कहा था पुल की हालत ठीक नहीं
कांग्रेस की एक अन्य नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा कि वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया. कई गाड़ी नदी में गिर गए, जिसके चलते 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. पीड़ित परिवारों को हमारी संवेदनाएं. खोखला ‘गुजरात मॉडल’ भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है.![गुजरात के वडोदरा में गिरा पुल, 12 की मौत, कांग्रेस बोली- हमने कहा था पुल की हालत ठीक नहीं, इसकी मरम्मत कराएं गुजरात के वडोदरा में गिरा पुल, 12 की मौत, कांग्रेस बोली- हमने कहा था पुल की हालत ठीक नहीं, इसकी मरम्मत कराएं]()
गुजरात के वडोदरा जिले में आज बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने की वजह से कई गाड़ियां नदी में समा गईं. जबकि इस हादसे में 12 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए. चार दशक पुराने पुल के ढहने की घटना के बाद विपक्षी दलों की ओर से जान-माल के इस नुकसान पर राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला तेज कर दिया गया है.
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा कि वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया. हादसे में कई गाड़ी नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हुए हैं. कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ये हादसा ‘गुजरात मॉडल’ के नाम पर हुए जमकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है.

Comments are closed.