नग्न होकर मंदिर आया युवक, त्रिशूल लेकर भक्तों को दौड़ाया
उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थित तुरंतानाथ मंदिर में मंगलवार रात एक युवक ने निर्वस्त्र होकर हंगामा कर दिया. युवक की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जिसकी मानसिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही है.![इटावा में नग्न होकर मंदिर आया युवक, त्रिशूल लेकर भक्तों को दौड़ाया; पुलिस पर भी किया हमला इटावा में नग्न होकर मंदिर आया युवक, त्रिशूल लेकर भक्तों को दौड़ाया; पुलिस पर भी किया हमला]()
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित प्रसिद्ध तुरंतानाथ मंदिर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मंदिर परिसर में निर्वस्त्र होकर अचानक उत्पात मचाना शुरू कर दिया. मंदिर में आए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और पूजा छोड़कर लोग इधर-उधर भागने लगे. युवक की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जो कि नौरंगाबाद इलाके का रहने वाला है.
मंदिर में घुसते ही युवक ने अपने कपड़े उतार दिए और त्रिशूल उठाकर वहां मौजूद लोगों को धमकाने लगा. विरोध करने पर वह आक्रामक हो गया और गाली-गलौज करने लगा. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस टीम ने जब युवक को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो उसने कुर्सियों और स्टूल से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. एक सिपाही के सिर पर स्टूल मारा गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया.

Comments are closed.