पुल हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
गुजरात पुल हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा कि ऐसी लापरवाही और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है. इस दुर्घटना के ज़िम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए.![गुजरात पुल हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख, BJP सरकार पर भी साधा निशाना गुजरात पुल हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख, BJP सरकार पर भी साधा निशाना]()
आम आदमी पार्टी ने गुजरात के महीसागर नदी पर बने पुल के गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और गुजरात प्रभारी गोपाल राय समेत अन्य बड़े नेताओं ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए इसकी गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि गुजरात में बार-बार हो रहे ऐसे हादसों पर रोक लग सके.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना ज़रूरी है.

Comments are closed.