India's No.#1 Hindi News Channel

वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

छ्त्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर है. यहां वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा बुलेट की डिवाइडर से टक्कर होने की वजह से हुआ है. मामला नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा है. Forest Minister Nephew Died: वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, रायपुर में हुआ Accidentऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक वनमंत्री केदार कश्यप का भतीजा निलेश कश्यप बुलेट में किसी साथी के साथ जा रहा था. बताया जा रहा है बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. बुलेट डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भाई और बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निलेश कश्यप की मौत हो गई.  जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे के बाद मंत्री के घर में शोक की लहर दौड़ गई. हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी हादसे की जांच कर रही है. वनमंत्री के परिवार से जुड़ा मामला है ऐसे में पुलिस भी मामले को गंभीरता से रही है. मंदिर हसौद पुलिस थाना के प्रभारी आशीष यादव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत हुई है. हादसे की जांच की जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.