India's No.#1 Hindi News Channel

6 करोड़ रुपये की संपत्ति लोकयुक्त के छापे में निकला डिप्टी कमिश्नर

मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जबलपुर और भोपाल में उनके ठिकानों पर हुई कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति का पता चला है.

आलीशान बंगला,  6 करोड़ रुपये की संपत्ति व बाघ का खाल, लोकयुक्त के छापे में धनकुबेर निकला डिप्टी कमिश्नर

आदिम जाति कल्याण विभाग (Tribal Welfare Department) के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की छापामारी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जबलपुर और भोपाल में सरवटे की मां और भाई के नाम पर खरीदी गई करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्तियां सामने आई हैं. देर रात तक चली कार्रवाई में एक बाघ की खाल भी मिली है. अभी बैंक लॉकर खोले जाना बाकी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. आशंका जताई जा रही है कि लॉकर से जेवर और जमीनों के दस्तावेज भी मिल सकते हैं.Latest and Breaking News on NDTVभोपाल स्थित आवास से महंगी विदेशी शराब की 56 बोतलें भी जब्त की गई हैं. जांच में पता चला है कि सरवटे की मां के नाम पर 10 संपत्तियां हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है. गौरतलब है कि जगदीश सरवटे पिछले ढाई वर्षों से जबलपुर में तैनात थे. लोकायुक्त की कार्रवाई बुधवार को भी जारी है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.