नींद लेने से पहले रोज करना होगा रामचरितमानस का पाठ, क्यों लिया गया ये फैसला?
मध्य प्रदेश में अब पुलिस के जावन रामचरितमानस का पाठ करेंगे. मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने जवानों में नैतिकता और अनुसाशन की भावना और गहरी करने के लिए ये कदम उठाया है. रामचरित मानस तुसलीदास जी द्वारा रचित महाकाव्य है.![MP में नींद लेने से पहले रोज करना होगा रामचरितमानस का पाठ, क्यों लिया गया ये फैसला? MP में नींद लेने से पहले रोज करना होगा रामचरितमानस का पाठ, क्यों लिया गया ये फैसला?]()
क्या आपने सुना है कि किसी राज्य में पुलिस के जवानों को रामचरितमानस का पाठ करने के लिए कहा गया हो. जाहिर है नहीं सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा होगा. यहां पुलिस के जवान रामचरित मानस का पाठ करेंगे. मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने जवानों में नैतिकता और अनुसाशन की भावना और गहरी करने के लिए ये अनोखा कदम उठाया है.
अब राज्य में रात को सोने से पहले पुलिस के जवान रामचरितमानस का पाठ करेंगे. इस पहल की शुरुआत रंगरूटों के प्रशिक्षण के दौरान की गई है. राज्य के पुलिस प्रशिक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) राजा बाबू सिंह ने बताया कि राज्य के आठ प्रशिक्षण केंद्रों में 4000 नए रंगरूटों के लिए प्रशिक्षण केंद्रों में 9 महीने के प्रशिक्षण की शुरुआत की जा चुकी है.

Comments are closed.