India's No.#1 Hindi News Channel

ऑपरेशन सिंदूर से निर्णायक जीत हासिल की… कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

देश ने 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने द्रास में कहा ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प है, संदेश भी और उत्तर भी. दुश्मन की चुनौतियों का उत्तर हमेशा ऐसे ही सटीक होगा. ये सैन्य कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे देश का उत्सव है.ऑपरेशन सिंदूर से निर्णायक जीत हासिल की... कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान

देश इस साल 26 वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है, जो भारत के इतिहास में गौरव का प्रतीक बन चुका है. आज देश में विजय दिवस के मौके पर आज जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस बीच थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 26वें कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उन नायकों के ऋणी हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

उन्होंने कहा कि भारत ने कई बार स्पष्ट कर दिया कि उसकी सीमाओं के भीतर किसी नापाक इरादे को सफलता नहीं मिलेगी. वीर जवानों के रहते हुए भारत की एकता और अखंडता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने हाल ही में एक निर्णायक जीत हासिल की है.

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया. जनरल द्विवेदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में 9 महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट कर दिया, बिना किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.