ईडी के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी, 17 हजार करोड़ लोन फ्रॉड मामले में देंगे जवाब
ईडी आज, 5 अगस्त को अनिल अंबानी से 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड के मामले में पूछताछ करेगी. इसके लिए उद्योगपति अनिल अंबानी अपने मुम्बई के घर से निकल गए हैं.![ईडी के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी, 17 हजार करोड़ लोन फ्रॉड मामले में देंगे जवाब ईडी के सामने पेश होंगे अनिल अंबानी, 17 हजार करोड़ लोन फ्रॉड मामले में देंगे जवाब]()
बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. ईडी आज उनसे दिल्ली में 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड के मामले में पूछताछ करेगी. इसके लिए उद्योगपति अनिल अंबानी अपने मुम्बई के घर से निकल गए हैं. आज उन्हें दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पेश होना है.
प्रवर्तन निदेशालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी करते हुए आज, 5 अगस्त को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया हुआ है. इससे पहले ईडी ने मुंबई में उनके आवास और दफ्तरों पर लगातार तीन दिन तक छापेमारी की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर पूछताछ के लिए समन जारी किया गया.

Comments are closed.