धमतरी में 9 साल की छात्रा को आवारा कुत्तों ने नोच डाला
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मैनपुर गांव में आवारा कुत्तों ने 9 वर्षीय स्कूली छात्रा पर हमला कर दिया. बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह बचाया. इसके बाद बच्ची को आनन फानन में नगरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. बच्ची की हालत गंभीर है उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.![धमतरी में 9 साल की छात्रा को आवारा कुत्तों ने नोच डाला, लगाने पड़े 15 टांके... हालत गंभीर धमतरी में 9 साल की छात्रा को आवारा कुत्तों ने नोच डाला, लगाने पड़े 15 टांके... हालत गंभीर]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी के ग्रामीण इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. हर दिन किसी न किसी गांव वाले को इन कुत्तों का शिकार होना पड़ रहा है. यहां कुत्तों के काटने की घटना अक्सर सामने आती रहती है. मामला धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे बोराई इलाके के मैनपुर गांव का है. यहां आवारा कुत्तों की झुंड ने एक 9 साल की स्कूली छात्रा को अपना शिकार बनाया है.
छात्रा का नाम आन्या नेताम बताया जा रहा है. इन कुत्तों के झुंड ने छात्रा को बुरी तरह नोच डाला. गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्ची को 15 टांके लगाए. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं शुरुआती इलाज के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

Comments are closed.