सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों पर फहराना होगा तिरंगा, 15 अगस्त को लेकर आया आदेश
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने आदेश दिया है कि 15 अगस्त को राज्य की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान हो. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इसे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के लिए अहम बताया है.![छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों पर फहराना होगा तिरंगा, 15 अगस्त को लेकर आया आदेश छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों पर फहराना होगा तिरंगा, 15 अगस्त को लेकर आया आदेश]()
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराया जाएगा. यह आदेश छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि इस साल 15 अगस्त को देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मानाया जा रहा है. इस मौके पर राज्य के सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराया जाए.
वक्फ बोर्ड ने राज्य के सभी मुतवल्लियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया जाए. इसके साथ ही राष्ट्रगान का आयोजन भी हो. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को मजबूत करने के लिए लिया गया है.

Comments are closed.