कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग, छात्रा को लगी गोली
जोधपुर में कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग फायरिंग की वारदात के बाद में सनसनी फैल गई. इस गोलीकांड में परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा रेणु विश्नोई काे कोहनी में गोली लगने से घायल हो गई.![जोधपुर में फायरिंग: कोचिंग सेंटर के पास चाय पी रही छात्रा को लगा छर्रा, बेनीवाल ने पुलिस पर उठाए सवाल Police Station Mahamandir]()
जोधपुर मानजी का हत्था इलाके में कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस फायरिंग की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस गोलीकांड में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 21 साल की छात्रा रेणु विश्नोई काे कोहनी में गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गई. इस मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रेणु को अस्पताल पहुंचाया.
कोचिंग के पास चाय की दुकान पर बैठी थीरेण
जानकारी के अनुसार, रामड़ावास गांव निवासी रेणु विश्नोई कोचिंग सेंटर में एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है. शाम करीब 6 बजे वह अपनी सहेली के साथ कोचिंग सेंटर के पास चाय की दुकान पर बैठी थी. उसी दौरान पास में एक रिटायर्ड सैनिक भी चाय पी रहे थे.
इसके बीद अचानक गोली चलने जैसी आवाज हुई, जिससे सैनिक की कार के बोनट पर निशान पड़ गए और रेणु की कोहनी से खून बहने लगा.
इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को पहले सनसिटी अस्पताल, फिर एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जोधपुर शहर में होने जा रहा है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेता प्रशासनिक अधिकारी जोधपुर शहर में रहेंगे उसको लेकर कई बड़े आयोजन किया जा रहे हैं.
कांग्रेस ने साधा निशाना
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष सलीम खान और नरेश जोशी ने संयुक्त बयान जारी कर शहर के इन हालातों पर गहरी चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही शहर में लगातार अपराध में बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस वीआईपी इंतज़ाम में लगी हुई है. अपराधी बेखौफ़ वारदात अंजाम दे रहे हैं.
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वो इस और विशेष ध्यान दे और उचित कार्यवाही करे ताकि अपराधियों में कानून का डर कायम हो सके. उन्होंने कहा की शर्म की बात ये है कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए बयानबाजी कर रही है और गोली को गाड़ी से उछाले पत्थर से लगी चोट साबित करने में लगी हुई है.
पुलिसCCTV फुटेज खंगाल रही
इलाके के महामंदिर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने शुरुआती जांच में दावा किया कि युवती को किसी गाड़ी के टायर से उछले पत्थर से चोट लगी है. लेकिन, एमडीएम अस्पताल में एक्सरे कराने पर कोहनी में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर एनफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए.
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल जा रही है. इस आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
Comments are closed.