CM की मानसिकता टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसी… सेना पर ममता के बयान से बिफरे शुभेंंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है जिसके विरोध में पूर्व सैनिकों ने कोलकाता में धरना दिया. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की और उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए.![CM की मानसिकता टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसी... सेना पर ममता के बयान से बिफरे शुभेंंदु अधिकारी CM की मानसिकता टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसी... सेना पर ममता के बयान से बिफरे शुभेंंदु अधिकारी]()
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है. सेना के अपमान के विरोध में पूर्व सैन्यकर्मी गुरुवार को कोलकाता के मेयो रोड पर धरना दे रहे हैं. उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की. इस बीच सेना के समर्थन में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी मंच पर पहुंचें. उन्होंने सेना का अपमान करने पर सवाल किया. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की मानसिकता टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसी है.”
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “जवान क्यों भागेंगे, जवानों को देखते ही वे डोरीना क्रॉसिंग से भाग गए. चीन हमारे देश की सेना को देखते ही भाग जाता है, पाकिस्तान भी कहीं नहीं टिकता है.”

Comments are closed.