64 लाख के इनामी नक्सलियों ने मानी हार, 71 ने सेना के सामने डाले हथियार
छत्तीसगढ़ में सरकार की प्रभावी रणनीति और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से नक्सलवाद कमजोर हो रहा है. हाल ही में दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों, जिनमें 30 इनामी भी शामिल हैं, ने हथियार डाल दिए हैं. यह आत्मसमर्पण पुनर्वास नीतियों और “लोन वर्राटू” अभियान की सफलता को दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ में सरकार की रणनीति और सेना का साहस के आगे अब ‘लाल आंतक’ घुटने टेकने लगा है. लगातार सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से घबराए और छत्तीसगढ़ सरकार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़ रहे हैं और मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं. इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में एक साथ 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 64 लाख के 30 इनामी नक्सली भी शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय और CRPF अधिकारियों के सामने 71 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर सरेंडर किया है. आत्मसर्पण करने वाले इन नक्सलियों में 64 लाख के इनामी 30 नक्सली भी शामिल हैं. इन सभी नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण किया है. इसकी जानकारी खुद दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने दी है.
Comments are closed.