IPS से लूट… पत्नी संग नाइट वॉक पर निकले थे IG , चोरों ने छीना मोबाइल
भोपाल के चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) से देर रात मोबाइल लूट की घटना हुई. दो बदमाशों ने बाइक से आकर उनकी पत्नी के साथ नाइट वॉक के दौरान उनका मोबाइल छीन लिया. इस घटना ने शहर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन यह घटना उच्च सुरक्षा वाले इलाके में होना चिंता का विषय है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के बेखौफ होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चार इमली में मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक हाई-प्रोफाइल लूट की वारदात हुई. दरअसल, अपराधियों आईपीएस को ही निशाना बना लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई.
जानकारी के अनुसार, IG इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए. वारदात इतनी फुर्ती से हुई कि अधिकारी दंपति को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
Comments are closed.