बिहार चुनाव के रिजल्ट पर आया अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- ‘अब आगे हम ये खेल, इनको..
बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शुक्रवार को सामने आ रहा है। सामने आ रहे परिणाम में NDA को जीत मिलती दिख रही है। इस रिजल्ट पर अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आ गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में एनडीए गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, महागठबंधन की हालत खस्ता है। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरण में वोटिंग हुई थी। आज 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों में जदयू, भाजपा और अन्य दलों का गठबंधन की जीत और राजद, कांग्रेस आदि के महागठबंधन की हार पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने SIR पर महागठबंधन की हार की ठीकरा फोड़ दिया है।
क्या बोले अखिलाश यादव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- “बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।”
Comments are closed.