India's No.#1 Hindi News Channel

अमेरिका में मौसम बेईमान ने ली कई लोगों की जान, जानें सर्दियों के तूफान से बचने और सेफ रहने के तरीके

अमेरिका में बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस आपदा ने कई लोगों की जान ले ली है। चलिए ऐसे में जानते हैं किन तरीकों से तूफान में सेफ रहा जा सकता है।

अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी:बर्फबारी से -31 डिग्री हुआ तापमान,  ठहरी जिंदगी; उत्तरपूर्व में 25 मौतें - Northeast Us Sees More Snow From  Tail End Of Colossal ...

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने हाहाकार मचा दिया है। यहां बर्फीले तूफान ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और कई लोगों की मौत भी हो गई है। तूफान और उसके बाद की भीषण ठंड से 80 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। । नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यह कई सालों में सबसे लंबा सर्दियों का मौसम हो सकता है।

कई कारणों से होती है मौत

द कन्वर्सेशन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के हैजर्ड्स वल्नरेबिलिटी एंड रेजिलिएंस इंस्टीट्यूट के एसोसिएट डायरेक्टर ब्रेट रॉबर्टसन ने बताया कि इस तूफान ने कई तरह के खतरों को एक साथ पैदा किया, जिन्हें लोग अक्सर कम आंक लेते हैं। मौतों के कारण अलग-अलग थे। कुछ लोग घर के अंदर ही ठंड से मर गए, कुछ बाहर गिरने या बर्फ हटाते समय दिल का दौरा पड़ने से, जबकि टेक्सास में एक तालाब की बर्फ में गिरने से 3 छोटे भाइयों की मौत हो गई। दर्जनों बच्चों को गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनरेटर या हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग का शिकार होना पड़ा। नैशविले में 40 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया है। ईस्ट कोस्ट के कई राज्य अभी भी सर्दियों के तूफान का सामना कर रहे हैं जहां 30 जनवरी से भारी बर्फबारी का अनुमान है।

तूफान से पहले तैयारी है जरूरी 

बिजली गुल होने पर गर्मी, रोशनी और मेडिकल उपकरण बंद हो जाते हैं, जिससे ज्यादातर चोटें और मौतें होती हैं। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) एक इमरजेंसी किट तैयार करने की सलाह देती है, जिसमें पानी, बिना पकाने वाला खाना, टॉर्च, बैटरी रेडियो, फर्स्ट-एड किट, गर्म कपड़े, कंबल, टोपी और दस्ताने शामिल हों। गाड़ी में भी कंबल और मौसम के हिसाब से कपड़े रखें, क्योंकि मिसिसिपी हाईवे पर सैकड़ों लोग रात भर फंस गए थे। पोर्टेबल फोन चार्जर और मेडिकल इक्विपमेंट वाले लोगों के लिए पहले से प्लान बनाएं।

बिजली गुल होने पर क्या करें?

घर के अंदर हाइपोथर्मिया का खतरा रहता है। एक कमरे में रहें, दरवाजे बंद करें, खिड़कियां कंबलों से ढकें, ढीले कपड़े और ऊनी टोपी पहनें, नियमित स्नैक्स खाएं और गर्म पेय पिएं। घर के अंदर कभी कैंप स्टोव, ग्रिल या जनरेटर ना चलाएं। ये कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा करते हैं। जनरेटर बाहर और खिड़कियों से दूर रखें। अगर घर बहुत ठंडा हो जाए तो दोस्त के घर, वार्मिंग सेंटर या शेल्टर जाएं।

बाहर निकलते समय बरतें सावधानी

बर्फ फिसलन पैदा करती है, गिरने से सिर या हड्डी टूट सकती है। बर्फ हटाने से दिल पर जोर पड़ता है, खासकर दिल की बीमारी वालों के लिए। धीरे चलें, सही जूते पहनें, ब्रेक लें, बर्फ धकेलें ना कि उसे उठाएं। सीने में दर्द या सांस फूलने पर तुरंत रुकें। जमे तालाबों पर ना जाएं।

संचार और जानकारी का महत्व

तूफान में सेल सर्विस, इंटरनेट और टीवी बंद हो जाते हैं। परिवार, पड़ोसियों, खासकर बुजुर्गों और अकेलों का हाल लें। रिसर्च दिखाती है कि लोकल सोशल कनेक्शन जान बचाते हैं। भरोसेमंद सोर्स से जानकारी लें, बैटरी रेडियो, लोकल अलर्ट साइन-अप इस्तेमाल करें।

प्रैक्टिस और प्लानिंग से हो सकता है बचाव

देरी से हमेशा समस्या बढ़ जाती है। इमरजेंसी प्लान की प्रैक्टिस करें, सामान चेक करें, हीटिंग ऑप्शन तैयार रखें। सर्दियों का तूफान तैयारी, समझदारी और धैर्य की परीक्षा है। तूफान को रोका नहीं जा सकता लेकिन तैयार रहकर जोखिम कम कर सकते हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.