India's No.#1 Hindi News Channel

आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने पर सुवेंदु अधिकारी का विवादास्पद बयान

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने आनंदपुर में अग्निकांड की घटना और उसमें लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ बयान भी दिए।Bengal: आनंदपुर अग्निकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, शव जलने से पहचान  मुश्किल, अब DNA टेस्ट ही सहारा | West Bengal hindi news Eight people died  massive fire broke two

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में आगजनी की घटना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। इसको लेकर जहां नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शन किया तो वहीं गवर्नर सीवी बोस ने बयान जारी किया। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को मोमो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 2 गोदामों में लगी आग के मामले में 2 और लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें कंपनी के प्रबंधक मनोरंजन शीट और उप प्रबंधक राजा चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

मरने वाले लोग ममता के नहीं- अधिकारी

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने आनंदपुर में आज (शुक्रवार को) विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘BJP जनता की आवाज उठा रही है। अभी तक इस घटना में मरने वाले या लापता लोग हिंदू हैं, वे ममता बनर्जी के वोट बैंक नहीं हैं।’

गवर्नर ने लगाए लापरवाही के आरोप

वहीं, पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली, परेशान करने वाली और दुखद जगह है। इस आग में कीमती इंसानी जानें चली गई हैं। इसमें शामिल सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अग्निकांड से पहले, आग लगने के दौरान और बाद में कुछ स्टेप उठाए जाने चाहिए थे जो नहीं उठाए गए।

गवर्नर जारी करेंगे एडवाइजरी

उन्होंने आगे कहा, ‘एजेंसियां, जिन्हें कानून लागू करना था, वेयरहाउस का मालिक और सभी इस दुर्घटना के बराबर जिम्मेदार हैं। कानून लागू होना चाहिए। मैं, गवर्नर के रूप में एक एडवाइजरी तैयार कर रहा हूं, जिसे मैं तत्काल जारी करूंगा। हम ऐसे दुर्घटनाओं पर आंखें बंद नहीं कर सकते।’

21 मानव अंग और कंकाल हुए बरामद

अधिकारियों ने बताया कि अब तक आनंदपुर में घटनास्थल से आंशिक तौर पर जले और कंकाल के अवशेषों समेत 21 मानव अंग बरामद किए गए हैं। जो एक या अलग-अलग व्यक्तियों के हो सकते हैं। हम अभी मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। डीएनए टेस्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को नरेंद्रपुर पुलिस ने पकड़ा है। इन दोनों को आज (शनिवार को) बरुइपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले बीते मंगलवार को परिसर और डेकोरेटर फर्म के मालिक गंगाधर दास को अरेस्ट किया गया था। उन्हें बुधवार को बरुइपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहा से उन्हें पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 4 फरवरी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.