एक्स पर की गई पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आंसर-की जारी होने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया जाएगा। आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को 4 फरवरी को खोला जाएगा जो 5 फरवरी तक चलेगी। ऐसे में उस दौरान जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहें, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू किया गया था जो 29 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ था। परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित की गई थी। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर I का आयोजन किया गया था। पेपर 1 का आयोजन प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को पेपर 2 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।
Comments are closed.