India's No.#1 Hindi News Channel

25000/- के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर / सदर श्री उस्मान थाना गडवार जनपद बलिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय यह है कि दिनांक 14.03.2026 को समय 22.15 बजे थाना गडवार पुलिस व स्वाट टीम बलिया की संयुक्त टीम द्वारा जोगापुर शमशान घाट नहर पुलिया के पास थाना गडवार पर मुखविर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट उर्फ हरिन्द्र निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश पर थाना गड़वार, सुखपुरा, नगरा व अन्य थानों पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत है ।जो मु0अ0सं0 11/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना गड़वार बलिया व मु0अ0सं0- 280/25 धारा 305(E),331(4),317(2 बीएनएस थाना गड़वार बलिया का वांछित अभियुक्त है। पकड़े गए बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट उर्फ हरिन्द्र निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा .303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .303 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर1.मु0अ0सं0 0064/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.