हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 3 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विपक्षीगण द्वारा बच्चों के विवाद को लेकर वादी के लड़के को जान से मारने की नियत से गाली-गलौज देते हुए तलवार तथा लाठी डंडा से मारे पीटे जिससे काफी गंभीर चोटें आई तथा गाड़ी को भी तोड़ फोड़ दिये थे, जिसके आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 91/2026 धारा
109(1)/115(2)/352/351(3)/324(4) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 16.03.2026 को अपराध निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, उ0नि0 पन्ना लाल मय हमराह पुलिस टीम के साथ अभियुक्तगण की गिरफ्तारी/तलाश में ग्राम दयाछपरा चट्टी के पास मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से संबंधित वांछित *अभियुक्तगण 1. भोल्लू चौधरी, 2. शन्नी चौधरी, 3. रघुवीर चौधरी पुत्रगण राजू चौधरी निवासी उदई छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया* को नौरंगा घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अदद तलवार व 02 अदद डण्डा को बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Comments are closed.