राष्ट्रपति का वर्ष प्रतिपदा समारोह अयोध्या में भव्य कार्यक्रम
वर्ष प्रतिपदा समारोह का भव्य कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को राम जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगीं । राष्ट्रपति का यह प्रस्तावित अयोध्या दौरा बेहद खास है।

इस दौरान वह रामलला के दर्शन, सरयू आरती और राम यंत्र की स्थापना में भाग लेंगी। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से राम मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह दौरा नवरात्र के पहले दिन हो रहा है। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे की मुख्य बातें: रामलला के दर्शन व आरती: राष्ट्रपति मुर्मु राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और राम यंत्र की स्थापना के ऐतिहासिक अनुष्ठान में शामिल होंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: उनके स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक के रास्ते में लगभग 20 मंचों पर 250 से अधिक कलाकार रामायण आधारित प्रस्तुतियां देंगे। सुरक्षा व तैयारियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन तैयारियों की समीक्षा की है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित : इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से प्रमुख संतों और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रितों की सूची में एन सी एल से बी एम एस पदाधिकारी अरुण कुमार दुबे हैं जिन्हें बाकायदा आमंत्रण कार्ड और प्रवेश पत्र श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय द्वारा भेजा गया है इसकी जानकारी होने पर एन सी एल के तमाम शुभचिंतकों सहित क्षेत्र के लोग बधाई और शुभकामना प्रेषित कर रहे हैं ।
Comments are closed.