India's No.#1 Hindi News Channel

इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या का किया दावा

ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लारीजानी इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल ने ये दावा किया है, जिसके बाद लारिजानी के दफ्तर ने कहा है कि कुछ देर में वीडियो संदेश जारी करेंगे।तुमने हमारे दिलों को जलाया, हम तुम्हारे दिलों को जलाएंगे': ईरान के शीर्ष सुरक्षा  प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिका और इज़राइल को चेतावनी दी - द ...

ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लारीजानी इजरायली हमलों में मारे गए। रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम से ईरानी नेतृत्व और भी कमजोर हो गया है, जिसने हमलों के पहले ही दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को खो दिया था। उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई भी कोमा में बताए जा रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हैं। एक अन्य शीर्ष कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी सोमवार रात इजरायली हवाई हमलों में मारे गए थे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.