पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से भ्रमण कर लिया गया जायजा
दिनांक-21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत थाना कोतवाली अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद लोगों से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी एवं अधि0/कर्मचारीगण को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Comments are closed.