India's No.#1 Hindi News Channel

इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर बचाई 20 लोगों की जान

शोरूम में आग लगने के बाद 20 लोग फंस गए थे। पड़ोस में मौजूद लोगों ने उन्हें पास वाली बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया। सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए।ई-व्हीकल शोरूम में भीषण आग: धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे परिवार ,  रस्सियों और सीढ़ियों से हुआ रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा - People's Update

इंदौर में शुक्रवार सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवारों के करीब 20 लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर भी काबू पा लिया गया।मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित खालसा चौक के पास का है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के एक शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से टला हादसा

समय रहते शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन और फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। आग काइनेटिक ग्रीन कंपनी के शो रूम में लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ई-रिक्शा चार्जिंग में लगा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वीडियो में देखा गया कि स्थानीय लोग शो रूम के ऊपर बने घरों में पत्थर भी फेंक रहे थे, ताकि अगर कोई सो रहा हो तो वह भी जग जाए और समय रहते उसका रेस्क्यू किया जा सके।

सीढ़ियों की ममद से किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था, ऐसे में पुलिस, फायर टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में रहने वाले छह परिवारों के करीब 20 लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.