India's No.#1 Hindi News Channel

CBSE 12वीं रिवैल्यूएशन: आज 6 जून आखिरी तारीख, तकनीकी समस्या पर हेल्पलाइन एक्टिव

सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि जिन छात्रों को लॉग इन करने या पेमेंट करने में परेशानी हो रही है, बोर्ड उनकी मदद करेगा। सीबीएसई को 70 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।सीबीएसई कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन 2026 शुरू: देरी के बाद पोर्टल अब खुला,  आवेदन कैसे करें, शुल्क और सीधा लिंक

सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने छात्रों को रिवैल्यूएशन का विकल्प दिया है। इसके लिए 6 जून तक आवेदन किया जा सकता है। अब तक 70,433 छात्र कॉपियों की दोबारा चेकिंग के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, पोर्टल पर DOS अटैक भी हो रहे हैं। तीन जून को लगभग 38 लाख डॉस अटैक हुए। वहीं, बोर्ड उन छात्रों की मदद भी कर रहा है, जिनको रिवैल्यूएशन पोर्टल में लॉगइन या पेमेंट करने में परेशानी हो रही है।सीबीएसई के अनुसार 70,433 छात्रों ने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है। इनमें अंकों के सत्यापन के लिए 7,314 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 63,119 आवेदन शामिल हैं। कई छात्रों ने एक्स पर लिखा है कि उन्हें पोर्टल में लॉगइन करने और पेमेंट करने में परेशानी हो रही है। इस पर सीबीएसई की तरफ से कहा गया कि सीधे मैसेज कर बोर्ड की टीम से मदद ले सकते हैं। छात्र सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर आवेदन कर सकते हैं ।

किन माध्यमों से करें पेमेंट?

सीबीएसई ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उम्मीदवार उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का उपयोग निर्दिष्ट भुगतान माध्यमों के माध्यम से कर सकते हैं। एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के भुगतान माध्यम सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। छात्रों को भुगतान करने के लिए इन बैंकों में खाता होना आवश्यक नहीं है, वे इनमें से किसी भी भुगतान माध्यम का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • केवल वही छात्र अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इसकी फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था। ये छात्र जांच में पाई गई गलतियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम देखनी होगी, जो प्रश्न पत्र के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • रिवैल्यूएशन एप्लीकेशन की स्थिति उम्मीदवार के लॉगिन विवरण पर अपलोड की जाएगी और उपलब्ध होगी। एक अंक की कटौती भी प्रभावी होगी।
  • पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा, और पुनर्मूल्यांकन के विरुद्ध कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा दिए गए अंक अंतिम होंगे और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे।

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.