India's No.#1 Hindi News Channel

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनटीपीसी विंध्याचल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल में वैश्विक थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप वीवा क्लब परिसर में भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों,

विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, सुहासिनी संघ लेडीज़ क्लब की सदस्यों, उनके परिजनों तथा सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) वरिष्ठ प्रबंधन टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने
तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
योग सत्र का संचालन श्री आदर्श अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग), एनटीपीसी सिंगरौली एवं वेलनेस प्रशिक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा सामूहिक ध्यान का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सुख-समृद्धि एवं कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.