India's No.#1 Hindi News Channel

भा को ख म संघ खड़िया शाखा के आग्रह पर प्रबंधन ने कराया कार्य, संगठन ने दिया धन्यवाद

 

भा को ख म संघ खड़िया शाखा के आग्रह पर प्रबंधन ने कराया कार्य, संगठन ने दिया धन्यवाद


भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, शाखा खड़िया के सचिव श्री अमित यादव द्वारा दिनांक 23.06.2026 को महाप्रबंधक, एन.सी.एल. खड़िया परियोजना को बी-टाइप आवासों के मध्य एवं सीटू कार्यालय के सामने स्थित पार्क की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु पत्र दिया गया था।

*प्रबंधन ने संघ के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।*

यह पार्क बर्षो से उपेक्षित पड़ा था,जिससे कॉलोनीवासियों विशेषकर बच्चों,महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा हो रही थी।कार्य प्रारंभ होने से कॉलोनी में सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थल विकसित होने की उम्मीद जगी है।

भा को ख म संघ, शाखा खड़िया इस त्वरित कार्रवाई के लिए *महाप्रबंधक महोदय एवं स्टाफ अधिकारी सिविल* सहित समस्त प्रबंधन टीम का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। प्रबंधन द्वारा श्रमिक हित में उठाए गए इस कदम का संगठन स्वागत करता है।

भा को ख म संघ शाखा खडिया आशा करता है कि प्रबंधन इस कार्य को शीघ्र,गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में पूर्ण कर पार्क को पुनः कॉलोनीवासियों के उपयोग हेतु समर्पित किया जाएगा। प्रबंधन आगे भी संगठन द्वारा उठाई गई श्रमिकों एवं कॉलोनीवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करता रहेगा।

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.