*बिना मास्क घूमने वालों के विरूद्ध गोरबी पुलिस की कार्यवाही जारी, कईयों के काटे चालान* *कईयों को मास्क बांटकर भी किया कोरोना के प्रति जागरूक* मनीष चौधरी
सिंगरौली जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी लोग सजग नहीं दिख रहे। इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। बीते दिनों गोरबी चौकी क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है।


कोरोना वृद्धि के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेंद्र सिंह* के आदेशानुसार *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर तथा एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक* के निर्देशन में *थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* के कुशल मार्गदर्शन में *चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर सिंह परिहार* द्वारा शनिवार को गोरबी बाजार क्षेत्र में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों को रोककर घर से बाहर अनावश्यक रूप से न घूमने तथा घर से बाहर निकलने पर एवं भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने पर आवश्यक रूप से मास्क लगाने की समझाइश दी गई तथा चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए घूमते मिलने पर चलानी कारवाही करते हुए *2200 रुपये* वसूले। वहीं जरूरतमंद गरीब मजदूर तबके के लोगों को *मास्क वितरित कर* संक्रमण के प्रति सचेत किया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर सिंह परिहार के साथ सउनि सतीश दीक्षित, आर. अनूप मिश्रा, विष्णु रावत, प्रतीक कुमार कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।