India's No.#1 Hindi News Channel

*जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने आज विकासखंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत सरैया के अंतर्गत काली घाटी में पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए एक पार्क डेवलप कराए जाने के स्थान का किया निरीक्षण* रिपोटर- राकेश कुमार पांडे

0

चित्रकूट-जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानिकपुर क्षेत्र के विकास पर यह पार्क जब स्थापित हो जाएगा तो यहां पर आने जाने वाले पर्यटकों को एक अच्छा प्लेस मिलेगा। जिसका वे लोग लाभ उठाएंगे। इसके साथ ही मानिकपुर में ही रानीपुर वन्य जीव विहार में टाइगर रिजर्व का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर स्वयं सहायता समूहों व ग्राम पंचायत के माध्यम से सभी गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा यहां पर पार्क, बाउंड्री वाल, तालाब, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, सेल्फी प्वाइंट, पार्थवे, वाटर रिचार्जिंग, सीटिंग बेंच, योगा सेंटर आदि विभिन्न गतिविधियों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र से ओहन डैम आदि का अच्छा व्यू है जो तीर्थ यात्रियों के लिए तथा यहां के निवासियों के लिए एक अच्छा विकसित पार्क बनेगा।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी मानिकपुर ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि मनरेगा कन्वर्जेंस तथा पंचायत निधि से यहां के पार्क का सुंदरीकरण कराया जाए। डी सी एन आर एल एम से कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से यहां पर जब पार्क विकसित हो जाए तो रेस्टोरेंट आज की व्यवस्था कराएं ताकि उन्हें एक रोजगार मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, उपायुक्त स्वत रोजगार राम उदरेज यादव, मनरेगा दयाराम यादव, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा सचिव मौजूद रहे।——————रिपोटर- राकेश कुमार पांडे जी टीवी न्यूज़ चित्रकूट

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.