India's No.#1 Hindi News Channel

*कांग्रेस आईटी सेल एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रामबाग में कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न* *तराई अंचल की समस्याओं को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस,बढ़ती समस्याओं को लेकर जताई चिंता*

0

रीवा/जवा मध्यप्रदेश
हिमांशु दिवेदी के द्वारा सिरमौर विधानसभा 68 के मे बैठक हुई संपन्न
8349294008आज जवा तहसील अंतर्गत रामबाग में कांग्रेस आईटी सेल व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रामबाग में कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई जिसमें तराई अंचल की जनता की समस्त समस्याओं को लेकर चर्चा हुई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाँक्टर अरुणेंद्र शेखर मिश्रा रहे अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव तरुणेंद्र द्विवेदी रहे व विशिष्ट अतिथिअतुल तिवारी जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष व सुधीर तिवारी ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ।

कार्यक्रम में किसानों की फसलो को नुकसान करने वाले तत्व आवारा पशुओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए तरुणेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है जिससे हर वर्ग परेशान है उन्होंने कहा कि सिर्फ भूमि पूजन करने से गौशाला नही बनती उसका निर्माण कार्य कराया जाना जनता के हित में होगा अगर गौशाला बन जाये तो आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाया जा सकता है , साथ ही बढ़े बिजली के बिल,अघोषित बिजली कटौती,खराब सड़के सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, तरुणेंद्र द्विवेदी ने आगे कहा कि यह बैठक सिरमौर विधानसभा के हर एक गांव में करेंगे एवं समस्याओं के समाधान ना होने पर जवा मुख्यालय में उग्र आंदोलन होगा ,उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के हर एक युवा कार्यकर्ता दिलेरी से कार्य करे जहां हमारी आवश्यकता होगी हम साथ खड़े है ,आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री अमित द्विवेदी ने संचालन करते हुए कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सब साथ खड़े होकर कार्य करें जहां हमारी जरूरत है हम आधी रात को आप के पास खड़े मिलेंगे।।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम नरेश मिश्रा,बद्री प्रसाद तिवारी,महेंद्र त्रिपाठी,राधाकांत द्विवेदी,हेतलाल आदिवासी,रामचरण साहू,अर्पित पांडेय,मयंक द्विवेदी,हिमांशु द्विवेदी,गुड्डू शुक्ला,संदीप त्रिपाठी,रविनेश विश्वकर्मा,अनिल द्विवेदी,संजीत वर्मा,आसुतोष साहू,संतोष कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।।।

* रिपोर्ट आशुतोष साहू Gtv न्यूज इंडिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.