India's No.#1 Hindi News Channel

*पिछले 24 घंटे में मिले 24337 कोरोना संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख के पार *

0

पिछले 24 घंटे में मिले 24337 कोरोना संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 24,337 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, वहीं रविवार को 26,624 संक्रमित मिले थे। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख को पार कर गई है। सक्रिय मामले लगातार चार लाख से नीचे बने हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 24,337 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,00,55,560 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 333 मरीजों ने कोविड-19 संक्रमण के चलते अपने जान गंवाई है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या 1,45,810 हो गई है।

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.