India's No.#1 Hindi News Channel

छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद गला दबाकर हत्या

0

हरियाणा में बच्चियों की सुरक्षा राम भरोसे है. सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर तमाम बड़े-बड़े वायदे किए जाते है व आरोपियों को सजा देने के कड़े नियमों का प्रावधान है. लेकिन बावजूद इसके आरोपियों के मन में पुलिस का खौफ नजर नहीं आता है. ताजा मामला पलवल के मुंडकटी थाना क्षेत्र का है जहां छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप किया और रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी मृत बच्ची के शव को पेड़ से बांधकर मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

थाना प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो यहां पर परिवार के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी करता है. पीड़ित के पास वाली झुगगी में जिला छतरपुर (एमपी) निवासी 23 वर्षीय आनंद भी रहता है. आनंद पीडि़त की छह वर्षीय बेटी राधा को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले गया. खेतों पर ले जाकर आनंद ने बच्ची के साथ रेप किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपी आनंद बच्ची के शव को पेड़ से बांधकर मौके से फरार हो गया. पीड़ित को इस बात का पता तब चला जब वह बच्ची की तलाश कर रहा था तो पड़ोसी ने बताया कि उसने बच्ची को कुछ देर पहले आनंद के साथ देखा था. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.
आरोपी की तलाश जारी

पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.