25 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है, 26 जुलाई को पहला सोमवार, दूध हल्दी और बैगन का न करें प्रयोग
सावन का महीना आरंभ होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार सावन का महीना 25 जुलाई को आरंभ हो रहा है. शास्त्रों में सावन के मास को विशेष माना गया है. अभी आषाढ़ मास चल रहा है. आषाढ़ मास का समापन पूर्णिमा को तिथि होगा. इस पूर्णिमा की तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व भी है. इस पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा भी कहते हैं.

श्रावण मास यानि सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष महत्व बताया गया है. सावन का संपूर्ण महीना भगवान शिव को समर्पित है. चातुर्मास आरंभ हो चुकें. आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं, से चातुर्मास आरंभ हो चुका है. चातुर्मास में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है. शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को चातुर्मास में वर्जित माना गया है.
सावन का पहला सोमवार
सावन मास का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए और अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
सावन में इन बातों का ध्यान रखे
सावन में कुछ विशेष बातें बताई गई हैं. इनका पालन करना चाहिए. सावन में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सावन में बैंगन, दूध आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा के दौरान हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए.