वाहन चेकिंग व काली फिल्म निकालने से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
अनपरा/सोनभद्र- सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमों के मद्देनजर अनपरा थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह के नेतृव मे एसआई सन्तोष सिंह द्वारा वाहन चेकिंग व काली फिल्म निकालने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया । थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर सन्तोष कुमार सिंह अपने हमराही के साथ वाहन चालकों की जांच शुरू की इस दौरान वाहनों में लगी काली फिल्म को उतरवाने को लेकर अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों मे हड़कंप मच गया है ! साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में जब भी चले तो काली फिल्म और हूटर ना लगाएं नहीं तो मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी !

Comments are closed.