शक्तिनगर पुलिस ने किया दो वारंटी गिरफ्तार
वारंटी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दो वारंटी गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
अभियान के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में निम्नलिखित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया—
1. चंदन भारती पुत्र श्याम सुंदर भारती, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. सरोज यादव पुत्र जगतलाल यादव, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
– उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर।
– कांस्टेबल सत्यम कुमार।
– कांस्टेबल विजय प्रताप।
– कांस्टेबल अमन कुमार।
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
Comments are closed.