गुमशुदा महिला एवं दो बच्चों को शक्तिनगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला एवं दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द
किया गया
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत बाहवाला रिपोर्ट संख्या-33 तथा गुमशुदगी क्रमांक-08/2026 से संबंधित गुमशुदा श्रीमती अमृत देवी एवं उनके दो पुत्र प्रतीक तथा कार्तिक की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर थाना करोदरा, जिला सूरत ग्रामीण (गुजरात) पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। समन्वित कार्रवाई के उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल जनपद सोनभद्र लाया गया तथा उनकी विधिवत पहचान कराए जाने के पश्चात उन्हें उनकी माता श्रीमती छोटनी देवी पत्नी रामलल्लू भारती, निवासी दुबलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र तथा उनके पति अनिल कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद, निवासी कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर एवं कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे, द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
महिला एवं दोनों बच्चों के सकुशल बरामद होकर अपने परिजनों से मिल जाने पर परिवारजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
सोनभद्र पुलिस जनसुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर तत्पर रहेगी।
Comments are closed.