India's No.#1 Hindi News Channel

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल परासी में भक्ति और श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव

 

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल परासी में भक्ति और श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।

गुरु जनों के प्रति अगाध श्रद्धा, सम्मान एवं उनके पवित्र कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, परासी (ककरी परियोजना)। में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य और साहित्यिक आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं वैदिक परंपरा के साथ किया गया।

वैदिक हवन-यज्ञ से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन हवन-यज्ञ से हुई। समूचा वातावरण वैदिक ऋचाओं की गूंज और आहुतियों की सुगंध से पवित्र हो उठा।
यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार झा एवं एकता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीलम झा उपस्थित रहे।

भव्य एवं आत्मीय स्वागत

अतिथियों के आगमन पर विद्यालय के छात्र प्रमुख पवन कुमार विश्वकर्मा, छात्रा प्रमुख हर्षिता तिवारी तथा छात्र कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने तिलक लगाकर और सुंदर पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे एवं ककरी परियोजना के सम्मानित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे, जिनमें:
श्री हरिओम मिश्रा (स्टॉफ अधिकारी, विद्युत अनुरक्षण)
श्री अनूप बर्राइ (स्टॉफ अधिकारी, कार्मिक एवं कल्याण)
श्री जी एस निनावे (स्टॉफ अधिकारी, सिविल)
श्री अंकुश जायसवाल (वित्त प्रबंधक)
श्री विनोद कुमार यादव (सहायक प्रबंधक)

संगीतमय वातावरण और प्रेरणादायी विचार

यज्ञोपरांत विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. गौरव मिश्रा द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं भक्तिमय भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री सुधीर कुमार झा ने अपने आशीर्वाद उद्बोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं मंगल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ही जीवन की सच्ची दिशा तय करता है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं गुरुजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा के उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक श्री एस. आर. दास द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का इस सफल और दिव्य आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.