India's No.#1 Hindi News Channel

*एनटीपीसी रिहंद को जनसम्पर्क के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मिले विभिन्न पुरस्कार*

बीजपुर (16 नवंबर 2022) । एनटीपीसी रिहंद को 12वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 के तहत पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा आयोजित 16वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने एक स्वर्ण पुरस्कार, 2 रजत पुरस्कार, 02 कांस्य पुरस्कार एवं एक सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए हैं। स्वर्ण पुरस्कार एनटीपीसी रिहंद ने रेडियो, रजत पुरस्कार डिजिटल न्यूज़ लेटर, मोटीवेशनल फिल्म और कांस्य पुरस्कार कॉर्पोरेट फिल्म एवं म्यूजिक विडियो और सांत्वना पुरस्कार इंटरनल कम्युनिकेशन कैम्पेन में मिला । पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत ये पुरस्कार और सम्मान, उन संगठनों को पहचानने और पुरस्कृत करने की दिशा में एक प्रयास है, जिन्होंने जनसंपर्क, रचनात्मक संचार, सामग्री निर्माण, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन और उन्नत पेशेवर मानक दिए हैं।

एनटीपीसी रिहंद को प्रदान किए गए ये पुरस्कार श्री संजीव कुमार, प्रबंध निदेशक (टाटा स्टील) और श्री एस कामथ, अध्यक्ष, भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) द्वारा प्रदान किए गए और कार्यपालक (नैगम संचार) सुश्री ग्रीष्मा कुमारी द्वारा 11 और 12 नवंबर 2022 को कोलकाता में आयोजित 16वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में प्राप्त किया गया । कार्यक्रम में पीआरसीआई के मानद अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक श्री एमबी जयराम और पीआरसीआई के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी (रिहंद) श्री एके चट्टोपाध्याय ने इस अवसर पर हर्ष और उल्लास व्यक्त करते हुए टीम रिहंद को हार्दिक बधाई दी और कहा कि “जनसंपर्क का क्षेत्र विशेष रूप से एनटीपीसी रिहंद जैसी प्रतिष्ठित परियोजना के लिए स्टेक होल्डर संबंध और रेप्यूटेशन प्रबंधन में बहुत महत्वपूर्ण है। पब्लिक रिलेशन्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दिये गये ये पुरस्कार एनटीपीसी रिहंद की संगठनात्मक उत्कृष्टता का प्रमाण है’।

एनटीपीसी रिहंद के मानव संसाधन प्रमुख श्री जाकिर खान ने टीम एचआर को बधाई दी और कहा कि “मैं टीम रिहंद को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। टीम एचआर पूरे साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती रही है और यह सम्मान उसी का प्रमाण है।

एनटीपीसी लिमिटेड ने समग्र रूप से कॉर्पोरेट स्तर पर कॉन्क्लेव में सर्वाधिक संख्या में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब भी हासिल किया है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.