गुजरात के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी प्रचार, योगी आदित्यनाथ ने तेज किया यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए रैलियों को संबोधित करने के लिए गुजरात जाते रहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारकों (Star Campeigner of BJP) में से एक हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। ये चुनाव दिसंबर से जनवरी के बीच होने की संभावना है।
CM योगी ने 7 नगर निगम में प्रबुद्ध सम्मेलनों को किया संबोधित
पिछले एक सप्ताह में दोनों राज्यों के बीच चक्कर लगाते हुए, यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने अब तक सात नगर निगमों में प्रबुद्ध जन सम्मेलनों को संबोधित किया है। सिविक चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले उनका शेष 10 नगर निगमों में पहुंचने का कार्यक्रम है।

फिरोजाबाद में CM Yogi ने किया पुस्तक विमोचन
इन बैठकों के माध्यम से बीजेपी स्थानीय चिकित्सकों, वकीलों, शिक्षकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और युवाओं सहित राज्य के बुद्धिजीवी वर्ग तक पहुंच बना रही है। नगर पालिका परिषद तुलनात्मक रूप से कम आबादी के शहरी क्षेत्र को कवर करती है और नगर पंचायत उसी जिले में नगर पालिका परिषद की तुलना में कम आबादी वाले छोटे शहरी कस्बे में हैं। एक बीजेपी नेता ने बताया कि इन बैठकों में, सीएम पिछले पांच सालों में संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में उनकी सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचे के विकास पर विस्तार से बता रहे हैं। वह आने वाले वर्षों में और अधिक विकास का वादा भी कर रहे हैं। फिरोजाबाद में उन्होंने नगर निगमों की उपलब्धियों पर एक पुस्तक का विमोचन किया और झांसी में एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया।
Comments are closed.