India's No.#1 Hindi News Channel

वनिता समाज एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सर्दी से राहत हेतु रात्रि में कंबल वितरण

वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा समाज कल्याण हेतु बैगा बस्ती-परसवार राजा, अंबेडकर नगर, शक्तिनगर बस स्टैंड, पीडबल्यूडी मोड, ज्वाला मुखी मंदिर एवं कोटा बस्ती के जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को सर्दी से राहत हेतु श्रीमती जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज, अन्य गणमान्य अधिकारीगण एवं वरिष्ठसदस्याओं द्वारा रात्रि में कंबल का वितरण किया गया।
रात्रि में कंबल वितरण का उद्देश्य फुटपाथ, सड़क के किनारे एवं कच्चे मकानों मेंसोने वालेठंड सेठिठुर रहे गरीब लोगों की मदद करना था।
इस अवसर पर श्रीमती जयिता गोस्वामी ने कहा कि वनिता समाज सभी जरूरतमंद जनों कीसहायताहेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वनिता समाज द्वारा कड़कड़ाती ठंड से परेशान सभी जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु रात्रि में कंबल वितरण किया गया, ताकिइन गरीब जनों कोसर्दी के मौसम से राहत मिल सकें।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वनिता समाज, समाज कल्याण हेतु भविष्य में भी सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियां जारी रखेगी।
इस अवसर पर डॉ भानुमती गुजरानिया, उपाध्यक्ष,वनिता समाज, श्री बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन विभाग प्रमुख, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएंसहित श्री नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन), श्री कुमार आदर्श, कार्यपालक,(सीएसआर),सुश्री रिंकी गुप्ता, कार्यपालक( नैगम संचार) एवं अन्य एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.