India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अतिक्रमण मुक्ति हेतु कार्रवाई


वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग से लगे ऐश लोडिंग पॉइंट के निकट ग्राम जोगीचौरा, तहसील-दुद्धि स्थित एनटीपीसी सिंगरौली की भूमि पर अधिकृत कब्जा था जिसके संबंध में एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से कहे जाने के बाद भी संबंधित व्यक्ति अधिकृत जमीन खाली नहीं कर रहे थे| इस वजह से ऐश ढुलाई में लगे वाहनों को ऐश लोडिंग पॉइंट पर खड़ा करने में काफी दिक्कत आ रही थी|
श्री बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं कर्मियों के सहयोग से अधिकृत भूमि को मुक्त करा लिया गया है जिससे वाहन पार्किंग सुगम हो गया है|

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.