नितेश चौरसिया ने अनपरा नगर पंचायत पद हेतू भाजपा से दावेदारी ठोंकी

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अन्य पिछडी जाति के लिए आरक्षित हो जाने से उच्च जाति के दावेदारों को आघात पहुंचा है वहीं अन्य पिछडी जाति के उम्मीदवारों की बाँझे खिल गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी से उक्त सीट से अध्यक्ष पद के लिए शिक्षित, युवा औऱ पार्टी के लिए समर्पित नितेश चौरसिया अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने के लिए पार्टी में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। वैसे तो टिकट का अन्तिम निर्णय लखनऊ से होना है लेकिन जिला स्तर पार्टी पदाधिकारी युवा दावेदार नितेश चौरसिया को प्रत्याशी बनाने के लिये अपनी मौन सहमति जता चुके हैं।
अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थानीय के मुकाबले बाहरी की संख्या बहुतायत है जिसमें मौर्य, यादव, पटेल औऱ पनवाड़ी की संख़्या अधिक है, यादव और पटेल जाति केविभिन्न दलोँ से काफी तादाद में अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदाने चुनाव में कूदेंगे लेकिन चौरसिया समाज सिर्फ एकमात्र प्रत्याशी को चुनाव के मैदान में उतारने का मन बना चुका है वो भी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा से, अगर सब सही रहा तो चौरसिया समाज नितेश चौरसिया पर ही दावं लगायेगी।
Comments are closed.