नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम को नगवां के ग्रामीणों ने गिनाई समस्यायों की अम्बार

गांव में बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट ,पेयजल समस्या ,विधवा पेंशन से संबंधित समस्याएं गिनाई
दुद्धी/ सोनभद्र|भारत सरकार की नेशनल लेबल की मॉनिटरिंग टीम आदर्श गांव नगवां की जमीनी हकीकत जानने आज शनिवार की शाम 4 बजे नगवां पहुँची , टीम पंचायत भवन पहुँची ही थी ग्रामीणों को टीम आने की भनक लग गयी और दर्जन भर ग्रामीण पंचायत भवन पहुँच कर गांव की जमीनी हक़ीकत से रूबरू कराया ग्रामीण रामेंद्र कुमार ,शीतल प्रसाद,शोभनाथ,बसंती ने
ने गांव में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट ,पंचायत भवन में ही खराब पड़े हैंडपम्प , सहित गांव में पेयजल समस्या व विधवा पेंशन ना मिलने की बात अवगत कराई ,टीम के लोगों ने गांव में आवास के बारे में भी ग्रामीणों से पूछा जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 300 आवास कच्चे के है लेकिन आबादी के 2 प्रतिशत लोगों का नाम ही आवास की सूची में भेजी गई है | जिसे नोट कर टीम गांव भ्रमण पर निकल गयी गांव में केवल दो लाभार्थियों हुसन बानो पुत्र मोइनुलहक और रंगलाल का आवास देखकर अंधेरा हो जाने के कारण टीम वापस हो गयी जिससे गांव का अन्य बिंदुओं की जांच नही हो पायी|इस दौरान एनएलएम दो सदस्यीय टीम के अगुवा मनोज दीक्षित ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह , सचिव अरुण कुमार वर्मा मौजूद रहे|
शाम के 4 बजे नगवाँ पहुँची टीम 2 घण्टे में जांच पूरी कर हुई वापस
दुद्धी| नगवा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि शाम के 4 बजे गांव पहुँचने कारण नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम गांव को ठीक तरह से जांच नही पायी और ना ही ग्रामीणों को इस बात की सूचना थी कि आज टीम आएगी जिससे गांव की जमीनी हकीकत अधिकारियों के समक्ष नही आ सकी|टीम दो घण्टे में गांव जांच कर वापस हो गयी ,उन्होंने कहा कि हर साल एनएलएम की टीम आदर्श गांव नगवां की जमीनी हकीकत जानने यहां आती है लेकिन गांव की जमीनी हकीकत बद से बदतर होते जा रही है |
Comments are closed.