*भारतीय चिंतन परम्परा के साथ छलावा है नई शिक्षा नीति – ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि – सरप्राइज़ शिक्षण संस्थान की शिक्षक संगोष्ठी*
भारतीय चिंतन परम्परा के साथ छलावा है नई शिक्षा नीति – ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि
– सरप्राइज़ शिक्षण संस्थान की शिक्षक संगोष्ठी
कादीपुर (सुलतानपुर)। ‘नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों और क्रियान्वयन में कोई समन्वय नहीं है। नई शिक्षा नीति भारतीय चिंतन परम्परा के साथ छलावा साबित हो रही है।’ यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं।
वह सरप्राइज़ शिक्षण संस्थान में आयोजित षष्ठ शिक्षक संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।
‘राष्ट्रीय शैक्षिक उत्थान में नई शिक्षा नीति 2020 की उपादेयता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने कहा कि नई शिक्षा नीति में अनेक सकारात्मक बातें हैं। इससे क्षुब्ध लोगों को मीडिया, न्यायालय आदि जाकर अपनी बात प्रमुखता से उठानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि लोकभूषण डॉ.आद्याप्रसाद सिंह प्रदीप ने कहा कि नई शिक्षा नीति लोगों को बहुआयामी बनाने पर काम कर रही है।
विशिष्ट अतिथि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने कहा कि नई शिक्षा नीति में नैतिक व चरित्रवान बनाने पर कोई बल नहीं दिया गया है। सरकारी अमला अब शिक्षक पर अविश्वास कर रहा है।
समारोह में शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए संत तुलसीदास पीजी कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.करुणेश भट्ट को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी को अंजनी कुमार सिंह,भानु प्रताप शर्मा, चन्द्र देव दूबे, अवनीश पाण्डेय, अवधेश नारायण पाण्डेय व अखंड प्रताप सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया । संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सतीश कुमार सिंह, स्वागत आयोजक अंकित कृष्ण पाण्डेय व आभार ज्ञापन हरीश मिश्र ने किया। ए.पी.सिंह,रोहित पांडेय व विकास दूबे आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था में छात्रवृत्ति पाने वाले 24 तथा अशोका प्ले स्कूल,बी.वी.अशोका ट्रस्ट व सरप्राइज शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की गई षष्ठम सरप्राइज प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र,मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Comments are closed.