India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह पहुंचे स्वर्गीय नंदलाल गुप्ता के घर दिए 2 लाख रुपए का आर्थिक मदद*

बलिया रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह पहुंचे स्वर्गीय नंदलाल गुप्ता के घर दिए 2 लाख रुपए का आर्थिक मदद।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

स्वर्गीय नंदलाल गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में उनके निवास स्थान पर रसड़ा के विधायक माननीय उमाशंकर सिंह जी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया ।साथ ही साथ स्वर्गीय नंदलाल गुप्ता के पत्नी को मोनी गुप्ता को निजी तौर पर ₹200000 प्रदान किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी ।उन्होंने आगे कहा कि व्यापार मंडल का जो भी मांग है उसको माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने रखेंगे और सदन में भी उठाएंगे। उसको पूरा कराने का काम करेंगे ।यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद गांधी, जिला रौनियार वैश्य समिति के जिला अध्यक्ष श्री श्याम रौनियार जी ,व्यापारी नेता राहुल कुमार गुप्ता जी ,युवा व्यापारी नेता प्रेरक गुप्ता गौरव, जिला महामंत्री वैश्य समाज बलिया ,प्रदीप गुप्ता, राधे जी रौनियार आज बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।
-राहुल कुमार गुप्ता
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
पटरी व्यापार संघ, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.