India's No.#1 Hindi News Channel

*दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से किया शिष्टाचार भेंट*

राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा महाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमीज आलम ने भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से किया शिष्टाचार भेंट

दुद्धी सोनभद्र आज दिनांक 16 फरवरी को दिल्ली मालवीय नगर आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आतिफ रशीद व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमर सिद्दीकी गुड्डू बंजारा उत्तर प्रदेश प्रभारी फैजल मंसूरी साहब से जिला मिर्जापुर जिलाध्यक्ष चांद बाबू व सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा समाजसेवी रमीज आलम ने मुलाकात की मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दोनों को अंगवस्त्रम बुके देकर शिष्टाचार भेंट किया चुकी मिर्जापुर व सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से मुलाकात की जिसके दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के द्वारा सोनभद्र युवा समाजसेवी जुझारू अध्यक्ष रमीज आलम को अंगवस्त्रम बैठकर बुके देकर सम्मानित किया वहीं उनके कर्तव्यों के दायित्व बोध को कराते हुए जिले की कमान उन्हें दी गई साथ ही साथ यह भी कहा कि आप जिले में मुस्लिम बंधुओं को जागरूक करते हुए अपने राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज की नीतियों और रीतियों को बताते हुए उन्हें जोड़ने का काम करेंगे । जिससे कि सबका साथ सबका विकास सबका विस्तार के तर्ज पर काम हो सके।।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.