India's No.#1 Hindi News Channel

बी एम एस ने कोयला मंत्री से मुलाकात कर जेबीसीसीआई 11 को अंतिम रूप देने की मांग की

अनपरा :- भारतीय मजदूर संघ ने 03 जनवरी 2023 को जे. बी. सी. सी. आई 11 की आठवी बैठक आ इस प्रकार 19 महीने बीत जाने के उपरान्त केवल एक बिन्दु (MGB) न्यूनतम गारंटी लाभ पर ही सहमति बनने के 1माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक मांग पत्र के शेष विषय विन्दु जैसे भत्ते , सामाजिक सुरक्षा, पर्क, छुट्टियां रिटायरमेन्ट बेनिफिट एवं अन्य विषय बिन्दुओं पर अभी वार्ता के माध्यम से चर्चा एवं निर्णय नहीं किया जाना प्रबंधकीय हठधर्मिता प्रदर्शित करता है ।
प्रबंधन के इस व्यवहार के कारण कोयला उद्योग का कामगार अत्यन्त ही आक्रोशित एवं क्षुब्ध है, जिसका असर आने वाले दिनों में कोयना उत्पादन पर भी पड़ना स्वाभाविक है ।
इसके विरोध में बी एम एस द्वारा कोल सचिव को पत्र लिखकर प्रबन्धन की इस मेहमानों के विरोध में आन्दोलनात्मक दिनांक 19,20,21 फरवरी 2023 खदान के मुहानों पर गेटमीटिंग एवं दिनांक 21 फरवरी 2023 को समस्त क्षेत्रीय महाप्रबन्धक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन प्रेषण का कार्यक्रम किये जाने की सूचना दी गयी है ।
इस आंदोलनात्मक कार्यक्रम की तैयारी के बीच दिनाँक 15 फरवरी को
*श्री के लक्ष्मा रेड्डी जी कोल उद्योग प्रभारी भामस, एवम श्री सुधीर घुरडे महामंत्री अभाखमसंघ ने नई दिल्ली में श्रीमान प्रल्हाद जोशी कोयला मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली से भेट कर सारे विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए MGB की सहमति के अलावा जॉइंट चार्टर ऑफ डिमांड में सम्मिलित अन्य मांगों का समाधान जल्द कर NCWA-11 वेतन समझौता को अंतिम रूप देने हेतु आग्रह किया । इसे गंभीरता ले लेते हुए मंत्री महोदय द्वारा कोल इंडिया एवम सिंगरेनी प्रबंधन को उचित दिशा- निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया गया। श्रम संगठन के नेताओं और कोलमंत्री के इस मुलाकात से कोलश्रमिको में पुनः आशा जागृत हुई है कि बी एम एस के आंदोलन के नोटिश और कोलमंत्री के हस्तक्षेप से जे बी सी सी आई 11 स्वमझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने के लिए प्रबन्धन को आगे आना पड़ेगा ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.