India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया जनपद में शुरू हुआ टीबी सक्रिय रोगी खोज अभियान*

बलिया जनपद में शुरू हुआ टीबी सक्रिय रोगी खोज अभियान।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

●पाँच मार्च तक चलेगा अभियान
बलिया, 20 फरवरी 2023 – जनपद में क्षय रागियों की खोज के लिए सोमवार से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अंतर्गत सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर संजीव मिश्रा के नेतृत्व में मदरसा दारुल ओलूम सरकारे आसी में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को क्षय रोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही तीन संभावित क्षय रोगियों का बलगम एकत्र किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर विनय यादव के नेतृत्व में दारू तालीम मे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को क्षय रोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही छह संभावित क्षय रोगियों का बलगम एकत्र किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० आनंद कुमार ने बताया कि यह अभियान पाँच मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत घर- घर जाकर संभावित क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी। एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मरीजों को खोजने का काम करेंगीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कायर्क्रम के अंतर्गत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान दो चरणों मे चलाया जायेगा। प्रथम चरण 20 फरवरी से शुरू हो चूका है जोकि 23 फरवरी तक चलाया जायेगा। प्रथम चरण में अनाथालय, वृद्धाश्रम, बाल संरक्षण गृह, नवोदय विद्यालय, जिला कारागार, मदरसों इत्यादि में टीबी के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिगं एवं जांच की जायेगी। दूसरा चरण 24 फरवरी से 5 मार्च तक चलाया जायेगा। इस चरण मे जिले की 20 प्रतिशत आबादी जिनमे शहरी एवं ग्रामीण क्षेंत्रों की मलिन बस्तियों, घनी आबादी, एवं हाई रिस्क क्षेत्रों में टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिगं एवं जांच की जायेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी के नये मरीज मिलने पर उनका 24 घंटे में उपचार शुरु कर उन्हें डीबीटी (यानी सीधे खाते में) के माध्यम से इलाज के दौरान 500 रुपए प्रतिमाह की पोषण युक्त भोजन में सहायता प्रदान करेगी । इस अभियान के अंतर्गत “डोर टू डोर” जाकर लोगों के टीबी के लक्षणों जैसे दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी -कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना,वजन कम होना, और भूख न लगना ऐसे लोगों की बलगम की जांच करायी जायेगी।
जिले का डेटा:- जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष सिंह ने बताया कि जिले में इस समय 3044 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 98 एमडीआर टीबी के रोगी हैं | जनवरी 2022 से अब तक कुल 6228 टीबी रोगी नोटिफाई किये जा चुके हैं। वर्ष 2018 से अभी तक निक्षय पोषण योजना में 13630 क्षय रोगियों को 3.54 लाख रुपए का भुगतान डीबीटी के जरिये किया जा चुका है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.